दोस्त से मिलकर आ रहा युवक गोली लगने से घायल
Jul 01 2022
ग्वालियर। दोस्त से मिलकर आ रहा युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने का पता चलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो घटना की पुष्टि नहीं हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मूर्ति पहाडिय़ा की है। जब पुलिस ने बताए गए स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि यहां पर ना तो युवक रूके और ना ही यहां पर गोली चलने की कोई घटना हुई है। फिलहाल घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर पुलिस जांच में जुट गई है।
सिरोल निवासी 19 वर्षीय राहुल गुर्जर पुत्र चंदन सिंह गुर्जर छात्र है और अपने दोस्त दीपक कुशवाह के साथ मुरैना में दोस्त आकाश से मिलने गया था। दोस्त से बात नहीं होने पर वह वापस लौट रहा था और अभी मूर्ति पहाडिय़ा पर पहुंचा ही था और कार खड़ीकर बाथरूम करने के लिए उतर गया, अभी वह बाथरूम कर रहा था कि तभी आवाज हुई और उसके पैर में जलन हुई, जब उसकी नजर पैर पर पड़ी तो वहां से खून निकलता दिखाई दिया। खून निकलते देखकर उनकी समझ में आया कि किसी ने गोली मारी है। तुरंत ही दीपक राहुल को कार में बिठाकर प्राइम हॉस्पीटल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुुरानी छावनी और बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस की एक टीम दीपक को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और जांच की तो पास ही सीसीटीवी लगे दिखे। जब सीसीटीवी चैक किए तो गाड़ी उस स्थान से बगैर रूके निकलती दिखी। वहीं पुलिस ने जब घायल राहुल का एक्सरा कराया तो पता चला कि उसको गोली नहीं लगी है, अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि उसे चोट कैसे लगी और यह कहानी उन्होंने क्यों बनाई है।
राहुल और दीपक का कहना है कि वह एक बजे आकाश से मिलने के लिए स्विप्ट कार से गए थे और 2.50 पर पहुंच गए, लेकिन आकाश से मुलाकात नहीं होने पर वह वापस चार बजे वापस आ गए थे। पुलिस को युवकों की यह बात भी गले नहीं उतर रही है कि सीधा रास्ता होने के बाद भी वह मूर्ति पहाडिय़ा होकर क्यों आए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









