गुड़ी गुड़ा नाके पर अधेड़ को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा
Jul 01 2022
ग्वालियर। माधौगंज थाना क्षेत्र में गुढ़ागुढ़ी के नाके पर अधेड़ से हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस व्यक्ति से मारपीट हो रही है। इसका पता नहीं चला है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पिटने वाले युवक की तलाश कर रही है। जिससे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। हालांकि पीडि़त भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
शुक्रवार दोपहर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो गुढ़ागुढ़ी के नाके का है। गुढ़ागुढ़ी के नाके पर कुछ लोगों ने एक बाइक सवार अधेड़ को रोक लिया। हालांकि बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। जिससे उसकी बाइक गिर गई। वह भी डिवायडर के पास जा गिरा। इसके बाद चार पांच लोगों ने डंडों से उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। सभी आरोपियों ने अधेड़ को जमकर पीटा। जब आरोपियों का उसे पीटकर मन भर गया तो वे भाग निकले।
आरोपियों ने अधेड़ को जमकर पीटा और उसके शरीर के हर अंग में डंडे मारे। लेकिन आरोपियों ने एक चीज का ख्याल रखा कि अधेड़ के सिर में डंडा न लगे। जिससे उसे ऐसी चोट आ जाए जिससे उसकी मौत हो जाए। इस वजह से आरोपियों ने उसके सिर में एक भी डंडा नहीं मारा। मारपीट के बाद अधेड़ अपनी बाइक उठाकर चला गया। हालांकि अभी तक पुलिस के पास पीडि़त नहीं पहुंचा है। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक पिटने वाले व पीटने वाले आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस वीडियो के आधार पर पहले पीडि़त के पास पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









