हादसे में घायल आईईएस अफसर मनोज ने 29 दिन बाद दम तोड़ा
Jul 01 2022
ग्वालियर। भोपाल से लौटते वक्त कार दुर्घटना में घायल आईईएस अफसर मनोज सिंघल ने 29 दिन बाद दम तोड़ दिया। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मनोज के बड़े भाई, फुफेरे भाई और मां की पहले ही घटनास्थल पर मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
2 जून 2022 को मनोज कार से परिवार के साथ भोपाल से ग्वालियर आ रहे थे। इसी दौरान घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिरसा गांव हाईवे के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में विद्या देवी सिंघल, भगवती प्रसाद और अशोक बंसल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें पहले ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दिल्ली के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 29 दिन तक मनोज जिंदगी और मौत से जूझते रहे। बुधवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
मनोज सिंघल आईईएस अफसर थे। भोपाल के दूरसंचार विभाग में पदस्थ थे। बड़े भाई भगवती और फुफेरा भाई अशोक बंसल ठेकेदार थे। वह किसी काम से 1 जून को अपनी मां विद्या देवी सिंघल, भाई भगवती, फुफेरे अशोक के साथ कार से गए थे। दूसरे दिन 2 जून को वह लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









