दिल्ली-पंजाब की तर्ज पर चुनाव लड़ रही है आप पिंक टायलेट बनायेंगे और सेनेटरी नेपकिंन निशुल्क देंगे- रूचि गुप्ता
Jul 01 2022
ग्वालियर। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ग्वालियर में महापौर का चुनाव लड़ रही है। दिल्ली और पंजाब की तरह की आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में अनेकों वादे किए हैं। घोषणा पत्र में सबसे अधिक वादे फ्री देने के किए गए हैं। इस घोषणा पत्र में पंजाब की तर्ज पर भ्रष्टाचार को खत्म करने सहित फ्री में पानी, मकान टैक्स, निशुल्क बस सेवा, निशुल्क वाइ फाइ कनेक्शन देने सहित अनेकों वादे किए गए हैं।
इस मौके पर महापौर प्रत्याशी डॉ. रूचि गुप्ता ने बताया कि वह महानगर में महिलाओं के लिये पिंक टायलेट बनायेंगी। वहीं इन टायलेटों में निशुल्क सेनेटरी नेपकिन की सुविधा भी देंगी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी और दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर कई सुविधाएं लोगों को देगी।
आम आदमी पार्टी ने घोषणा पत्र में पंजाब की तर्ज पर भ्रष्टाचार निरोधक हेल्प लाइन शुरू करना। हाउस टैक्स माफ करना और कामर्शियल टैक्स आधा करने का वादा किया है। हर घर को प्रतिमाह 20000 लीटर पेयजल मुफ्त दिया जाएगा। महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को निशुल्क शहरी बस सेवा दी जाएगी। महिलाओं के लिए पिंक टायलेट बनाए जाएंगे। घरेलु सहायक कर्मचारियों के लिए हेल्प लाइन एवं शिकायत निराकरण प्रकोष्ठ बनाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के लिए अलग से बीमा, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। नगर निगम में कर्मचारी ठेका प्रथा खत्म की जाएगी साथ ही वर्तमान ठेका कर्मचारियों का स्थायीकरण नगर निगम क्षेत्रों में निशुल्क वाइ-फाइ लगाया जाएगा। आम आदमी के लिए दिल्ली की तर्ज पर निशुल्क योगा क्लासेस लगाई जाएंगी। कालोनियों और बसों में मार्शल तैनात किए जाएंगे। आटो स्टेण्ड एवं आटो चालकों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। गढडे् एवं ब्रेकर रहित सड़कें बनाई जाएगी। शहरी क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार गोशालाओं का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि निगम में यदि आप महापौर जीत कर आती हैं तो वह दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सारी सुविधाएं देगी। मध्यप्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। ग्वालियर की जनता विकल्प चाहती है जो उसे आप में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस और भाजपा द्वारा आप को बी टीम कहे जाने के बारे में पूछे एक प्रश्र के उत्तर मेंं मुकेश गोयल ने बताया कि हम बी टीम नहीं है कांग्रेस और भाजपा ही बी टीम है। हम तो ए टीम हैं। ग्वालियर के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ कहे जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि अच्छे अच्छों के गढ टूट जाते हैं।
इस मौके पर आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर, महापौर प्रत्याशी डॉ. रूचि गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा, भानू परिहार, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कराना, संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









