कल्ला को पकड़कर हमें दे दो, जैसे उसने तड़पाकर बच्ची मारी, उसे जिंदा जला देंगे--सोशल मीडिया पर आरोपी को फांसी देने की मांग उठी
Jul 01 2022
ग्वालियर। कल्लू बाबा को पकड़कर पुलिस हमें दे दो। जैसे उसने तड़पाकर हमारी बच्ची को मारा था, वैसे ही उसे हम मारेंगे। जिंदा जला देंगे। जितना दर्द उसने हमारी बच्ची को दिया वो कितना तड़पी होगी। उस दर्द का अहसास उस गंदे इंसान को होना चाहिए। पुलिस उस पर और इनाम बढ़ा दे, जिससे वह जल्दी पकड़ा जाए, लेकिन उसकी मौत उतनी ही दर्दनाक होनी चाहिए जितनी मेरी लाडों तड़पी थी।
मासूम के दादा ने बताया कि बच्ची तो मंदिर के पास जामुन खा रही थी। न जाने कहां से कल्लू वहां पहुंच गया। उसे पता था बच्ची को कुल्फी बहुत अच्छी लगती है। उसने कुल्फी का लालच देकर उसे अपने साथ बुलाया और न जाने उसके साथ क्या-क्या किया। मेरी लाडों ने कितना दर्द झेला यह मैं ही जानता हूं। पर पुलिस की भी लापरवाही रही कि दो दिन तक बच्ची वहां पड़ी रही और पुलिस उसे तलाश नहीं पाई। पुलिस चाहती तो शायद पहले भी आरोपी को पकड़ा जा सकता था। अब उस पर और इनामी बढ़ाकर उसे हमारे हवाले कर देना चाहिए।
रिश्ते में नातिन लगने वाली 9 साल मी मासूम से आइसक्रीम का लालच देकर दरिंदगी करने और उसे दर्द भरी मौत देने वाला कितना शातिर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। हत्या के बाद घर पर अपने कपड़े धोकर वह मासूम के घर पहुंचा था। जब परिजन बच्ची की छानबीन शुरू कर चुके थे। काफी देर तक वह बच्ची को तलाशने का नाटक करता रहा। इतना ही नहीं बच्ची के पिता के साथ थाने तक चलने के लिए तैयार था। जब उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो वह फरार हुआ। शातिर दिमाग को लगा था कि उसकी दरिंदगी कोई पकड़ नहीं पाएगा।
यह मुद्दा शहर का चर्चित मुद्दा बन गया है। जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक आरोपी कल्ला का एनकाउंटर करने या फिर उसे पकड़कर उसे फांसी देने की मांग उठ रही है। कई वॉटसएप ग्रुप पर यह मामला चर्चित हो रहा है। लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
आरोपी की तलाश में पुलिस की दस से ज्यादा टीमें लगी हुई हैं। मुरैना, आगरा, मथुरा व धौलपुर से लेकर कई और ठिकानों पर तलाश जारी है। पुलिस को यकीन है कि वह जल्दी हाथ आ जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









