पंजाबी परिषद चम्बल सम्भाग की बैठक संपन्न हुई

Jun 30 2022

ग्वालियर। पंजाबी परिषद चम्बल सम्भाग की एक साधारण बैठक सुन्दर हजारा भवन जनकगंज में हुई जिसमें अशोक नगर, गुना, शिवपुरी, मुरैना आदि स्थानों आये स्वजन शामिल हुए। बैठक का संचालन विनोद सूरी एवँ अध्यक्षता हरबंस जुनेजा ने की।
स्वागत उदबोधन कन्हैया लाल आनन्द ने किया ततपश्चात उपस्थित संरक्षकगण एवँ पधारे सभी बिरादरियों के प्रतिनिधियो का स्वागत किया गया। तथा संरक्षकगण अशोक सहगल, मिलापचन्द विरमानी, पूरनचंद खत्री, डॉ प्रेम अरोरा ने अपना मार्गदर्शन दिया।
बैठक में पधारे मनीष भसीन, शशी कपूर, रविन्द्र बत्रा, हरीश साहनी, मोहनलाल अरोरा, मुकेश साहनी, नीरज डावर ने समाज हित एवँ लोकहित में अपने विचार रखे। साथ ही सभी की एक राय बनी कि आगे जल्द से जल्द समाज हित एवं लोकहित में पंजाबी परिषद चंबल संभाग के द्वारा कई कार्यक्रम होंगे।
बैठक में प्रवीण नागपाल, गजेंद्र अरोरा, मनीष भसीन, मनोज जुनेजा,  कपिल सहगल, हिमांशु खत्री, श्रीमति बबीता डावर आदि विभूतियों का सम्मान शॉल ओर मूमेंटम देकर किया गया जिन्होंने कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह किये बिना जनसेवा की। बैठक में सुरेंद्र सरीन, अनिल गांधी राजू पंडित, रजनी शर्मा सहित  समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। सचिव अविनाश ग्रोवर ने अपना सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा तिलकराज बेरी ने आभार व्यक्त किया।