बम-बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना
Jun 30 2022
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने अमरनाथ यात्रियों का जत्था बम बम भोले सेवादल के संयोजक डॉ संजय पांडे एवं अन्य अमरनाथ यात्रियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रेलवे परिसर बम बम भोले बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
बम बम भोले सेवादल का जत्था ताज एक्सप्रेस से रवाना हुआ यह जत्था ग्वालियर से दिल्ली और वहां से दूसरी ट्रेन से प्रस्थान कर जम्मू पहुंचेगा और वहां से पहलगांव के लिए रवाना होंगे। पहलगांव में रात्रि विश्राम कर जत्था चंदनबाड़ी से अपनी यात्रा प्रारंभ कर शेषनाथ सनसनी होता हुआ अमरनाथ गुफा पहुंचकर बालटाल के रास्ते नीचे उतरकर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।
बम बम भोले सेवादल के संयोजक डॉ संजय पांडे ने बताया कि ग्वालियर से हर साल (कोरोना काल को छोड़कर) अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था जाता रहा है हर साल 250 से 400 यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाते रहे है और बाबा बर्फानी के दर्शन लाभ करते रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









