निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने कसा शिकंजा
Jun 30 2022
ग्वालियर। निकाय चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी राजनैतिक दलों की तरह बूथ स्तर पर कर ली है। प्रत्येक बूथ के अनुसार एक जवान को जिम्मेदारी सौंपी है जो वहां की पूरी जानकारी अफसरों को देंगे, जिससे गड़बड़ी रोकने के साथ ही क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभन जैसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। बल की कमी ना आए, इसके लिए आज गुरुवार की सुबह से ही प्रत्येक थाने को 15-15 जवान अतिरिक्त सौंपे है। जिससे चुनाव ड्यूटी के साथ ही कार्रवाई में किसी तरह की परेशानी ना हो।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि चुनाव निष्पच्छ कराने के लिए उनकी टीम ने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार बूथ स्तर पर जवानों की तैनाती की गई है जो अपने-अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखेगे और जो भी सूचना होगी उसे थाना प्रभारी के साथ ही सीएसपी और एएसपी को देंगे, जिससे उस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
मतदान में शराब या अन्य प्रलोभन की घटनाओं को रोकने के लिए अब चेकिंग प्वाइंट बनाए जा रहे है, जो अलग-अलग समय पर थाना क्षेत्र में चेकिंग करेंगे। जिसमें एक अफसर के साथ अतिरिक्त मिले बल के जवान तैनात रहेंगे। जिससे हर वाहन चालक की बगैर किसी प्रभाव के चेकिंग की जा सके।
शराब, हथियार पर विशेष नजर
चुनाव में गड़बड़ी ना हो इसके लिए शराब व हथियारों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अवैध मादक पदार्थ व हथियारों के लिए थाना प्रभारी सहित सभी जवानों को बिशेष निर्देश देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। अभी तक पुलिस ने आम्र्स एक्ट के मामले में कुल 74 प्रकरण बनाए है, जिसमें 30 कट्टा और पिस्टल है, इनके साथ ही आधा सैकड़ा कारतूस और 47 चाकू पकड़े है। वहीं पुलिस ने शराब के 420 प्रकरण दर्ज कर पांच हजार लीटर देशी और दो हजार लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









