अमरनाथ यात्रा में ग्वालियर चंबल संभाग का पहला लंगर चालू
Jun 30 2022
ग्वालियर। बम बम भोले के जयकारों के साथ गुरूवार 30 जून से बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो गई। मणिग्राम बेस कैंप बालटाल में ग्वालियर चंबल संभाग का पहला भंडारा (लंगर) चालू हो गया। ग्वालियर से श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति की ओर से आयोजित यह भंडारा यात्रा की समाप्ति तक जारी रहेगा।
ग्वालियर अंचल से बड़ी संख्या में भक्तगण अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। हर हर महादेव सेवा समिति के बैनर तले अलग-अलग जत्थों में शहर से 164 भक्तगण जा चुके हैं। बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति के पन्नालाल गौड़ ने बताया कि समिति की ओर से 20 जून को भंडारे के लिए खाद्य सामग्री लेकर ट्रक भंडारा स्थल पहुंचा था। गुरुवार की सुबह लंगर शुरू हो गया। कई भक्तगण इस लंगर में सहयोग कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









