लायंस क्लब आस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा

Jun 29 2022

 
ग्वालियर-लायंस क्लब आस्था द्वारा चार्टर एंड अवार्ड नाइट को होटल रीजेंसी स्क्वाएर में आयोजित की गई। जिसमे अध्यक्ष रजनी अग्रवाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालो सदस्यों एवम चार्टर सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम सह प्रांतपाल ओ पी गगर और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक क्लब के गाइड लायन रमेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा पूरे साल आप लोगो ने बेहतर सेवाकार्य किये। और ऐसे कार्यो के द्वारा ही जरूरत मंद लोगो की जरूरतें पूरी होतीं हैं। सभी अतिथियों ने अध्यक्ष रजनी अग्रवाल,सचिव वंदना जाजू कोषाध्यक्ष ब्रजबाला सिंह और उनके कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा की। मास्टर ऑफ सेरेमनी ज्योति अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल ने की। रंगारंग कार्यक्रम सपना मिश्रा द्वारा दी गई।  सदस्यों को वार्षिक अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया उनमें    आउटस्टेंडिंग पास्ट प्रेसिडेंट ज्योति अग्रवाल, आउटस्टेंडिंग न्यू मेंबर शालिनी अग्रवाल,  आउटस्टेंडिंग  लायन मेंबर ब्रज बाला सिंह, प्रीति सिंह, संगीता जोहरी, वंदना जाजू,रेखा मथुरिया,  रश्मि अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल,सीमा बंसल, अंजू मित्तल,,ममता अग्रवाल, रोमा जैन, सपना मिश्रा, संगीता गोयल आदि को सम्मानित किया गया।