ग्वालियर में बनेगी काग्रेस की महापौर-कमलनाथ
Jun 29 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी डॉ. शोभा सतीश सिकरवार के समर्थन में फूलबाग मैदान में आयोजित सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सिंधिया के गढ़ में सीएम शिवराज को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि झूठ और नौटंकी की राजनीति से जनता का पेट भर गया है। ग्वालियर में इस बार काग्रेस की महापौर बनेगी। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह बताएं उन्होंने पिछले 18 साल में किया क्या है। बेरोजगारी दी, किसानों को परेशानी दी, घर-घर में शराब दी।
शिवराज के आरोप कि कमल नाथ ने संबल योजना बंद कर दी थी के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कोई योजना बंद नहीं की थी सिर्फ उसका सरलीकरण कर नया नाम दिया था नया सवेरा।
बुधवार शाम को ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने ग्वालियर पहुंचने के साथ ही संगम वाटिका में बुद्धीजीवियों से मुलाकात कर विजन को लेकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार हो जब कोई भी योजना बने तो उसमें विजन होना चाहिए। विकास विजन से होता है टेलीविजन से नहीं। आज बात करें तो पता होना चाहिए कि 10 साल बाद कितना बोझ बढ़ जाएगा उसको ध्यान में रखकर योजना बनाना चाहिए। जिससे आने वाले 10 साल के लिए हम तैयार रहें। बुद्धीजीवियों के बीच अपनी बात रखने के बाद पूर्व सीएम कमल नाथ ने मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए हैं। जैसे उन्होंने कहा है कि ऐलान, घोषणाओं की राजनीति से लोग परेशान हैं।
कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा मुद्दा है। जिसने सिस्टम को जकड़ रखा है। उससे मुक्त होना पड़ेगा। उदयपुर में सोशल मीडिया पर कमेंट के बाद हत्या पर कहा है कि मैं उसकी निंदा करता हूं और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
महाराष्ट्र संकट पर पूर्व सीएम कमलनाथ बोले कि मैं महाराष्ट्र गया था। कांग्रेस के 44 में से 41 विधायकों से मेरी बात हुई। सभी का कहना था कि वह पूरी शक्ति के साथ खड़े हुए हैं। हमारी तरफ से सब सही है बस शिवसेना अपने विधायकों को बचाकर रखे। जब उनसे पूछा गया कि कहीं महाराष्ट्र में मध्य प्रदेश की तरह तो नहीं हो जाएगा। इस पर कमल नाथ बोले मैं क्या कह सकता हूं। सभा में विधायक प्रवीन पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, अशोक सिंह, सुनील शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता धमेंन्द्र शर्मा, भगवान सिंह, मुकेश नायक, आदित्य मान्यवेद्र सिकरवार, व्रंदावन सिकरवार सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









