भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 10 जुलाई को निकालेगी

Jun 29 2022

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कान) के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा शहर में 10 जुलाई को निकाली जाएगी। इस यात्रा में देश-विदेश के भक्त शामिल होंगे। यात्रा चैंबर आफ कामर्स से शुरू होगी, जो अलग-अलग मार्गों से होते हुए छत्रीमंडी स्थित देववन मैरिज गार्डन पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन होगा।
शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां जोरशोर चल रहीं हैं। यह जानकारी इस्कान ग्वालियर के प्रमुख महेंद्र प्रभु ने पत्रकारवार्ता में दी। इस अवसर पर इस्कान से जुड़े सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ का अर्च विग्रह जगन्नाथपुरी से तैयार होकर 26 जून को लाए जा चुके हैं। इनका विधि-विधानपूर्वक पूजन हो चुका है। पांच वैदिक आचार्य 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से चैंबर आफ कामर्स में इस्कान के वरिष्ठ धर्मगुरुओं पूजन करेंगे। 
रथयात्रा का संचालन दोपहर एक बजे प्रारंभ होगा। रथ यात्रा में शामिल भक्त भजन कीर्तन की धुनों पर झूमते हुए आगे बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान एकादशी प्रसादम का वितरण किया जाएगा। यात्रा चैंबर आफ कामर्स से शुरू होकर जयेंद्रगंज, ऊंटपुल, दालबाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, बाड़ा होते हुए छत्रीमंडी पहुंचगी।