पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक सतीश सिकरवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Jun 29 2022

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर आने के बाद वह सबसे पहले परिवार हॉस्पिटल पहुंचे और विधायक सतीश सिकरवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव व विधायक प्रवीण पाठक उपस्थित रहे।