प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ लगाना चाहिए, शुद्ध ऑक्सीजन से मनुष्य रहता है निरोगी-रेखा बहन
Jun 29 2022
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय गांधीनगर आश्रम में 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कल्पतरुह वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि विधायक कमलेश जाटव एवं विशिष्ट अतिथि नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता बीके रेखा बहन के द्वारा कल्पतरुह कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण के प्रति हम सभी के कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान चलाया जा रहा है "कल्प तरुह" जिसमें सभी भाई बहनों को पेड लगाने के प्रति जागरूक करना और उसका पालन पोषण करने के लिए प्रेरणा देना, एक विशेष कर्तव्य के रूप में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एक विशाल विश्वव्यापी अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक वृक्ष एक विश्व इस इस नारे के रूप में सभी को दिव्य गुणों की माला पहनाते हुए सभी पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा देने का कार्यक्रम किया जा रहा है।
पोरसा गांधीनगर स्थित ब्रम्हा कुमारी सेवा केंद्र पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पेड़ लगाने एवं उसकी पालना करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया तथा उपस्थित अतिथियों को आंवला नीम नींबू शीशम मोसम्मी आदि के पौधे भी वितरित किए गए। पिछले वर्ष हमने कोरोना वायरस के समय देखा कि कैसे ऑक्सीजन की कमी की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवाई। अब यह समय है कि हम सभी अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक हो और सभी भाई बहन कम से कम एक वृक्ष इस वर्ष अवश्य लगाएं। यह अभियान 5 जून से प्रारंभ होकर 25 अगस्त दादी प्रकाशमणि स्मृति दिवस पर संपन्न होगा। जिसमें पूरे विश्व भर में 40 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









