अग्रकुल महिला समिति ने किया पूल पार्टी का आयोजन

Jun 29 2022

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा शहर से दूर जाकर एक रिसोर्ट मैं पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जहाँ महिलाओं ने एक दिन के लिये अपने लिये जिया, और पूल के अंदर फुल एन्जॉय किया, और गर्मी से राहत पाई। ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। जिससे मन में नई स्फूर्ति का संचार होता रहता है, और सदस्यों को भी अच्छा लगता हैं। वहाँ पर कई तरह के रोचक गेम बच्चों और बड़ों के लिये रखे गए। जिसमें म्यूजिकल गेम में प्रथम सुनीता गुप्ता, द्वितिय रश्मि गोयल और तृतिय दीप्ति गर्ग रहीं। साथ ही एक नए अंदाज मैं हाउजी खिलाया गया। जिसमें विजेता अंजु अग्रवाल, राधा अग्रवाल, सरिता गर्ग और पदमा बंसल रहीं। इनको संस्थापक अध्यक्ष ज्योति और रश्मि अग्रवाल ने पुरुष्कार प्रदान किये।