भक्तों ने प्रभात फेरी में लगाए हरिनाम के जयकारे

Jun 29 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू के भक्तों ने अमावस्या पर्व पर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन चंद्रवदनी नाका में किया गया। प्रभात फेरी रविशंकर होस्टल हनुमान मंदिर नाका से शुरू होकर चंद्रवदनी नाका चौराहे से झांसी रोड थाना मेनरोड से बाजार होकर वापिस रविशंकर होस्टल हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
अमावस्या पर्व पर आयोजित हरिनाम प्रभात फेरी में रथ नुमा वाहन पर सुसज्जित व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर जगह जगह भक्तो ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर हरिनाम प्रभात फेरी का स्वागत किया। गुरुभक्ति से भरे हरिनाम संकीर्तन कर सड़कों से विचरण करते हरि भक्तों ने पूरे वातावरण को भक्ति मय बनाते दिखाई पड़े। जगह जगह भक्तो ने जल फल मिष्ठान वितरण कर भारी संख्या में पधारे श्रद्धालुओंका आदर सत्कार किया। हरि नाम की मस्ती में साधक भक्त भाव नृत्य करते आनंदित हो कर मौज लेते गली मोहल्ले में भ्रमण करते दिखाई पड़ रहे थे।
हरिनाम प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, सतराम भाई, दिलीप हंदवानी, रामू रामानी, राकेश सिंह चौहान, बलबीर सिंह परमार, भगवान दास, सीबी शर्मा, ओपी राठौर, हरीश डींगरा, हितेश चितोरिया, हिमांशु नागपाल, सावित्री मिश्रा, सरोज शर्मा, कौशल्या रायकवार, मुन्नी राठौर समेत श्रीयोग वेदान्त सेवा समिति के पदाधिकारीगण भी शामिल रहे।