दो दिन से लापता नौ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या,आरोपी फरार
Jun 28 2022
आखिरी बार रिश्तेदार के साथ दिखी, उसी पर शक, पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगी
गुस्साए स्वजनों ने किया चक्काजाम
ग्वालियर। मंगलवार की सुबह पुलिस को हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के पास 9 साल की मासूम बच्ची की वस्त्रविहीन लाश मिली थी। बालिका का चेहरा पत्थर से कुचला था और पास ही उसके कपड़े तथा एक पत्थर पड़ा हुआ था। मासूम बच्ची की शिनाख्त दो दिन पहले लापता हुई बच्ची के रूप में हुई और पुलिस ने परिजनों को शिनाख्ती के लिए बुलवाया तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वहीं मामले का पता चलते ही एसएसपी अमित सांघी, एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची और जंाच में जुट गई है।
9 साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के मुंह और सिर को पत्थर से कुचला गया, जिससे उसकी पहचान न हो सके। दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने वाला मासूम बच्ची का रिश्तेदार ही है जो नशेड़ी है। मंगलवार की सुबह बच्ची की लाश हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के पास मिली। घटना स्थल पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. अखिलेश भार्गव और पुलिस अफसरों को प्रथम दृष्टया दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने बच्ची की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया, इसके बाद शिनाख्त हुई और शव पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है। मुरैना एक टीम भेजी गई है, क्योंकि वह मुरैना का रहने वाला है।
उधर पीएम के बाद शव लेकर पहुंचे गुस्साए स्वजनों ने यादव धर्मकांटा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। हंगामे की जानकारी लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों की समझाईश के बाद स्वजन रास्ते से हट गए और यातायात व्यवस्था बहाल हो गई।
मंगलवार की सुबह उसका शव हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। हत्या के बाद शव यहां झाडिय़ों में फेंका गया। शव पर कपड़े नहीं थे। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। माना जा रहा है कि रेप के बाद बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। बच्ची को आखिरी बार दूर के रिश्तेदार (पापा के मामा) कल्ला उर्फ कल्लू राठौर के साथ जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया था। पुलिस अब कल्ला की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी हजीरा मनीष धाकड़ ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर 1 बजे बच्ची लापता हुई थी। परिवार ने बताया कि बच्ची घर के पास ही अपने भाई (12 साल) और मोहल्ले के बच्चों के साथ मंदिर के करीब खेल रही थी। वहां से उसे उसका रिश्तेदार चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर अपने साथ ले गया था। अभी पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजी है। गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। मर्डर और रेप की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
परिजन ने बताया कि बेटा जब घर आया तो उससे बच्ची के बारे में पूछा। उसने बताया कि बहन को बाबा (कल्ला) आइस्क्रीम दिलाने ले गए हैं। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। तो परिजन कल्ला के घर पहुंचे तो उसने बताया कि आइस्क्रीम और चॉकलेट लेकर वह चली गई थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी फरार है।
पुलिस को पता चला है कि वारदात के बाद आरोपी घर पहुंचा था और खून से सने कपड़े धोए थे, पुलिस ने वह कपड़े बरामद कर लिए है। साथ ही पता चला है कि आरोपी से जब पीडि़ता के पिता ने पुलिस को सूचना देने की कहा तो उसके बाद से ही वह फरार हो गया है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि कल्लू कुछ माह पूर्व ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से छूटकर आया है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि दो दिन से लापता बालिका की लाश मिली है, बालिका की पत्थर से कुचलकर हत्या की है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संदेही आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगाई हुई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









