दुरसेड़ी मतदान केन्द्र पर संगीनों के बीच पुनर्मतदान
Jun 28 2022
ग्वालियर। तीन दिन पहले मतपेटियां लूटे जाने के बाद मंगलवार को फिर घाटीगांव के दुरसेड़ी मतदान केन्द्र पर मतदान हुआ। इस बार मतदान में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और सुरक्षा के लिए आधा सैकड़ा जवानों के साथ ही अफसर भी तैनात किए थे और एक दिन पहले से ही यहां पर सुरक्षा के एक चार का गार्ड तैनात कर दिया था। जिससे कोई भी मतदाताओं को भयभीत ना कर सके। सुबह की शुरूआत में ही इस मतदान केन्द्र पर दो घंटे में एक तिहाई मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया।
मतदान का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्र के बाहर लंबी-लंबी लाइने लग गई और मतदान में बुजुर्ग, युवा सहित महिला और पुरूष ने अपने मतदान का प्रयोग किया। सुबह के दो घंटे में ही दो सैकड़ा के लगभग मतदाताओं ने मतदान किया। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 615 है और इससे पूर्व हुए मतदान में साढ़े तीन सैकड़ा मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
मतदान को कोई भी पक्ष प्रभावित ना कर सके इसे देखते हुए एसएसपी अमित सांघी ने दुरसेड़ी गांव की सुरक्षा व आसामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए यहां पर एक चार का गार्ड तैनात किया था। तैनात गार्ड ने रातभर गश्त कर सुनिश्चत किया कि कोई भी मतदाताओं को प्रभावित नहीं करने पाए और जो भी रात में घर से बाहर आया उसे वापस अंदर भेज दिया। शाम से शुरू हुआ पुलिस का एक्सन सुबह तक रहा और सुबह पांच बजे ही यहां पर आधा सैकड़ा जवानों के साथ ही एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, एसडीओपी घाटीगांव प्रमोद शाक्य, टीआई मोहना, टीआई बिलौआ के साथ ही आरोन, पनिहार व मोहना थाने का बल पहुंच गया।
सुबह सात बजे ही काफी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए पहुंच गई और लंबी लाइन लगने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने मतदान के लिए आने वाली महिलाओं के बैठने का इंतजाम कराया, जिससे मतदान में अव्यवस्था ना होने पए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









