सूने मकान के ताले चटका कर चोर समेट ले गए सोने चांदी के आभूषण

Jun 28 2022

ग्वालियर। डबरा पुलिस के गश्त को भेदते हुए अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाकर मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर रखें सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। घटना भितरवार कस्बे के वार्ड 9 की है। पड़ोसियों ने मकान मालिक को मकान के ताले टूटने की खबर दी। मकान मालिक ग्वालियर से अपने मकान पर पहुंचे और घर की स्थिति को देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मान सिंह पुत्र कप्तान सिंह रावत 50 वर्ष निवासी वार्ड 9 किसी काम से अपने परिवार के साथ गवालियर गया हुआ था। मकान के मुख्य गेट पर ताला डाला हुआ था। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी के ताला तोड़कर 80 हजार कीमती सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। मुख्य गेट के ताले टूटने की खबर पड़ोसियों ने मानसिंह को दी ग्वालियर से घर पहुंचे मानसिंह ने घर की स्थिति को देखकर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मान सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस चोरों की पड़ताल में जुट गई है।
बाइक चोरी लेकिन पुलिस ने की बरामद
भितरवार कस्बे के वार्ड 9 फरियादी राजेंद्र पुत्र रघुवर रावत 56 वर्ष मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 07 एमएन 6158 कीमत 20000 शातिर चोर चोरी करके लेकिन जैसे ही पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की खबर मिली पुलिस ने चोरों की घेराबंदी शुरू की चोर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और चोरों की तलाश शुरू है।
थाना प्रभारी भितरवार प्रशांत शर्मा ने बताया कि सूने मकान के मुख्य गेट के ताले चटका कर वार्ड 9 में एक चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अति शीघ्र चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। इसी वार्ड से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर ली है और चोरों की तलाश जारी है।