ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह फैलाने वाला पकड़ा गया
Jun 28 2022
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना से पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। तत्काल बम स्क्वायड और स्वान दल बुलाया गया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे ग्वालियर पुलिस के पास यह फोन काल आया था। इसके बाद आनन_फानन प्लेटफार्म को खाली कराया, बमरोधी दस्ते को तलाशी में जुटाया। दो घंटे की तलाश के बाद भी जब बम नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। इस बीच सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर जो तीन ट्रेनें आने वाली थीं, उन्हें दो व तीन नंबर पर ले जाया गया।
उधर पुलिस कंट्रोलरूम में फोन करने वाले लक्ष्मण उर्फ लाखन प्रजापति निवासी ग्राम सौरा, थाना सैंया, आगरा, उत्तर प्रदेश को मुरैना जिले के बानमोर शनिचरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कहा कि आगरा पुलिस उसकी सुन नहीं रही थी, इसलिए उसने बम की अफवाह फैला दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने बम की सूचना दी थी, सबसे पहले पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेसिंग पर लगाया। हालांकि उसका नंबर काफी समय तक बंद रहा। पुलिस ने लाखन को पकडऩे के लिए दूसरी तराका अपनाया। वह हाईवे पर एक धार्मिक स्थल पर छिपा मिला। उसे तकनीकी तरीके से तलाश किया, लेकिन उसे एक और कहानी सुनाई।
फोन करने वाला पहले भी कर चुका है इस तरह की हरकत
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण उर्फ लाखन प्रजापति ने बम रखने होने की सूचना दी थी, वह पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। उसे मोबाइल नंबर से ट्रेस किया गया और शनिचरा क्षेत्र में मंदिर पर बैठा हुआ पकड़ा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि अनजान नंबर से स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना आई थी। इसके चलते स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को खाली कराया गया। तलाशी ली गई। यह महज अफवाह निकली। आरोपी को शनिचरा मंदिर से पकड़ा है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









