ग्वालियर में दो दिन से लापता नौ साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या] आखिरी बार रिश्तेदार के साथ दिखी
Jun 28 2022
ग्वालियर। 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची 2 दिन से लापता थी। मंगलवार की सुबह उसका शव हजीरा में धर्मकांटे के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। हत्या के बाद शव यहां झाडिय़ों में फेंका गया। शव पर कपड़े नहीं थे। पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। माना जा रहा है कि रेप के बाद बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई। बच्ची को आखिरी बार दूर के रिश्तेदार (पापा के मामा) कल्ला उर्फ कल्लू राठौर के साथ जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया था। पुलिस अब कल्ला की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी हजीरा मनीष धाकड़ ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर 1 बजे बच्ची लापता हुई थी। परिवार ने बताया कि बच्ची घर के पास ही अपने भाई (12 साल) और मोहल्ले के बच्चों के साथ मंदिर के करीब खेल रही थी। वहां से उसे उसका रिश्तेदार चॉकलेट और आइसक्रीम का लालच देकर अपने साथ ले गया था। अभी पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेजी है। गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। मर्डर और रेप की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
रिश्तेदार से पूछा तो बोला - बच्ची आइस्क्रीम लेकर चली गई
परिजन ने बताया कि बेटा जब घर आया तो उससे बच्ची के बारे में पूछा। उसने बताया कि बहन को बाबा (कल्ला) आइस्क्रीम दिलाने ले गए हैं। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। तो परिजन कल्ला के घर पहुंचे तो उसने बताया कि आइस्क्रीम और चॉकलेट लेकर वह चली गई थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी फरार है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









