यादव भाजपा को वोट नहीं करेंगे-यादव महासभा
Jun 27 2022
ग्वालियर। यादव महासभा समाज के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिये जाने के विरोध में महापौर सहित अन्य पार्षद सीटों पर भाजपा का वहिष्कार कर अन्य जीतने वालों को वोट करेगी। यादव समाज के लोगों का कहना है कि ओबीसी के नाम पर यादव समाज के साथ भाजपा ने छलावा किया है।
यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव, अवतार सिंह यादव ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा ने ग्वालियर में जहां 14 ब्राह्मणों को 12 राजपूतों को पार्षद पद के लिये उम्मीदवार बनाया वहीं मात्र एक पूर्व पार्षद जो कि भाजपा छोडकर निर्दलीय हो गये थे जगत सिंह को टिकट दिया है। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा यादवों के साथ लगातार उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में यादव समाज के लोग चाहे वह किसी भी पद पर हों अपने को बोना समझ रहे हैं। रूपेश यादव ने कहा कि ग्वालियर के शहरी क्षेत्र में यादव समाज के लगभग 70 हजार लोग निवास कर रहे हैं। वहीं जिले में डेढ लाख संख्या है। उन्होंने बताया कि इसके इतर कांग्रेस ने पांच यादव समाज के लोगों को टिकट दिये हैं। अन्य दलों ने भी यादव समाज को बढावा देते हुये टिकट दिये हैं। उन्होने कहा कि वह ग्वालियर के 66 वार्डों में भाजपा को वोट नहीं करेंगे वहीं जीतने वाले अन्य पार्षद उम्मीदवारों को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी यह लडाई 2023 और 2024 के चुनावों तक जारी रहेगी।
पत्रकार वार्ता में सुनील यादव, अध्यक्ष यादव महासभा, भूरा यादव जिला युवा अध्यक्ष, हरचरण सिंह यादव मप्र यादव महासभा पूर्व मंत्री बिंग कमांडर राजेन्द्र सिंह यादव , अवधेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव महासभा, सुरेश यादव , राजेश यादव आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









