भाजपा बताये जेसी मिल श्रमिकों को पट्टे क्यों नहीं दिये-डॉ. शोभा सिकरवार
Jun 27 2022
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने भाजपा की करनी व कथनी पर सवाल उठाते हुये पूछा है कि भाजपा बताये अब तक जेसी मिल श्रमिकों को आवास के मालिकाना हक के पट्टे क्यों नही दिये गये। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट पाने के लिये झूठ पर झूठ बोलती है। उन्होंने कहा कि विकास और प्रगति के नाम पर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जाता है। उन्होंने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री शहर में आये मगर जेसी मिल श्रमिकों के बारे में एक शब्द नही बोले।
महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 15 एवं वार्ड क्रमांक 44 में जनसम्पर्क कर आमजनों को विश्वास दिलाया कि नगर निगम के 66 वार्डो का विकास व प्रगति के कार्य करना हमारा लक्ष्य है।
डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि थोडी से बारिश में सड़कों पर जगह जगह गड्ढें हो गये है और जगह जगह पानी भर गया, जो भाजपा के दावों की पोल खोल रहे है। जनसम्पर्क में उमड़ रहे जन सैलाब और आम जनमानस से मिल रहा व्यापक समर्थन कांग्रेस की जीत की और इशारा कर रही है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरे प्रण-प्राण से जुटा हुआ है। वार्डो में भारी जन समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 49 एवं वार्ड क्रमांक 50 में जनसम्पर्क करते हुये कहा कि क्षेत्र को विकास व प्रगति देंगे। आप सब का समर्थन मुझे उर्जा प्रदान कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









