पत्नी की हत्या का आरोपी 10 हजार का ईनामी ऋषभ भदोरिया मैनपुरी से पकड़ा

Jun 27 2022

ग्वालियर। पत्नी की हत्याकर फरार हुए दस हजार के इनामी बदमाश को क्राईम ब्रांच एवं ठाटीपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए उ0प्र0 के मैनपुरी से पकडा है। पुलिय पकडे गए इनामी से पूछताछ कर रही है।
एएसपी अपराध राजेश डण्डोतिया ने बताया कि उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुआ इनामी बदमाश  ऋषभ भदोरिया यूपी के मैनपुरी में देखा गया है। सूचना मिलते ही उन्होंंने थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच डॉ. संतोष यादव द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान मैनपुरी(उ.प्र.) भेजा गया। पुलिस टीम ने ईनामी फरारी बदमाश को मैनपुरी, उ.प्र. स्थित उसके रिश्तेदार के घर से हिरासत मे लिया गया। पुलिस पूछताछ में ऋषभ भदोरिया ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह अपने रिश्तेदारों के घर पर रह कर फरारी काट रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 6 जून को ऋषभ भदोरिया ने अपनी पत्नी भावना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और वह मौके से फरार हो गया है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना ठाटीपुर पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 397/22 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर हत्या के आरोपी की तलाश की जा रही थी।