भाजपा केवल विकास में भरोसा करती है भेदभाव नहीं करती-अनूप मिश्रा

Jun 27 2022

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी ममता तिवारी के लिए समर्थन जुटाया

ग्वालियर। भाजपा केवल विकास में भरोसा करती है इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती है भाजपा की नगर निगम ने शहर का हर तरह से विकास किया है। आज ग्वालियर प्रदेश के सबसे विकसित शहरों में शामिल हो रहा हे इसका श्रेय केवल भाजपा को ही जाता है। यह बात सोमवार को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने वार्ड 42 में भाजपा प्रत्याशी ममता अजय तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से कही। इस दौरान उन्होंने जनता से आग्रह किया कि ममता को वे अपना आशीर्वाद देंगे तो वार्ड का विकास तेजी से होगा।
वार्ड 42 में भाजपा प्रत्याशी ममता अजय तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि भाजपा केवल विकास में भरोसा करती है इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती है भाजपा की नगर निगम ने शहर का हर तरह से विकास किया हे। आज ग्वालियर प्रदेश के सबसे विकसित शहरों में शामिल हो रहा हे इसका श्रेय केवल भाजपा को ही जाता है। नगर निगम ने अनेक विकास कार्य किए हैं। वार्ड 42 से ममता तिवारी को जीत दिलाने से इस वार्ड का नाम शहर के आदर्श वार्ड में शामिल हो जायेगा।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती तिवारी के समर्थन में जन संपर्क में मंगलवार को युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया शामिल होंगे। शाम 6 बजे रामू भैया श्रीमती तिवारी के कार्यालय से  वार्ड में जनसमर्थन जुटाने आयेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता विशेष रूप से बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।