राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्टूडेंट्स की क्षमता बढ़ाने वाले तरीक़े प्रयोग किये जायेंगे - प्रो नविता नथानी
Jun 27 2022
गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार सफरनामा में अतिथि वक्ता रूप में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से डिप्टी डायरेक्टर मैनेजमेंट प्रो.नविता नथानी उपस्थित रहीं | युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हर स्टेज पर एक्सपीरियेंशियल लर्निंग को शामिल किया जाएगा यानी केवल किताबों से पढ़ने के बजाय उसे कर के सीखना या कनवेंशनल मैथड्स को छोड़कर दूसरे तरीकों से पढ़ाना जैसे स्टोरी टेलिंग, स्पोर्ट्स के माध्यम से सीखना, आर्ट्स को शामिल करना आदि टिपिकल क्लासेस कंडक्ट करने के बजाय स्टूडेंट की क्षमता बढ़ाने वाले तरीके प्रयोग किए जाएंगे | प्रो.नथानी ने कहा अब टीचिंग और लर्निंग को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने पर जोर दिया जाएगा और पुराने तरीकों को बदला जाएगा, जिसमें केवल लेक्चर होते हैं. नये कोर्स कंटेंट में की-कांसेप्ट्स, आइडियाज, एप्लीकेशंस और प्रॉब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड पर अधिक फोकस किया जाएगा | वेबिनार संचालन तान्या तोमर तथा आभार गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव,आयुषी अग्रवाल, सुमित शर्मा ,पवन बाथम ,हेमंत तोमर ,निवेश शर्मा,शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









