चुनाव डयूटी कर लौट रहे कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
Jun 26 2022
ग्वालियर। उटीला थाना क्षेत्रअन्तर्गत अज्ञात वाहन ने चुनाव डयूटी कर वापस घर लौट रहे कर्मचाारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिसस वाहन चालक की तलाश में जुट रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक घाटीगांव में चुनाव में लगे प्रेमनारायण पुत्र हरिकिशन 48 साल अपनी डयूटी कर रविवार की अलसुबह अपनी बाइक से घर के लिए आ रहा था। अभी वह उटीला क्षेत्र में ही आया था कि उसे किसी अज्ञात वाहन में चपेट में ले लिया और उसकी बाइक में टकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक सवार प्रेमनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









