बिना गुरुकृपा के जीवन का उद्धार संभव नही-ज्योत्सना बहन

Jun 26 2022

ग्वालियर। गालव ऋषि की पावन धरा में आश्रम प्रांगण के पवित्र वातावरण में पधारी साध्वी ज्योत्सना बहन का श्री योग वेदान्त सेवा समिति युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पहार अर्पण कर भव्य स्वागत किया।
साध्वी ज्योत्सना बहन ने व्यास पीठ पर माल्यार्पण के साथ आशीर्वाद ग्रहण कर गीता भागवत सत्संग का शुभारंभ करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि बिना गुरुकृपा के जीव का उद्धार नहीं हो सकता। तत्पश्चात गुरु के जीवन पर आधारित आशारामायान पाठ कराते हुए गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि संसार में भटक रहे जीवों के लिए सदगुरु साछात ईश्वर है। इनकी करुणा कृपा से मनुष्य सहज ही भव बंधन से मुक्त हो जाता है। इसलिए ब्रह्मज्ञानी महापुरुषों की शरण में रहकर अपने शिव स्वरूप की प्राप्ति यही मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी है।