प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

Jun 26 2022

ग्वालियर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन  की बात के 90 वें संस्करण को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर टीवी के माध्यम से देखा और सुना गया वहीं दूसरी ओर भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा ने प्रचार के दौरान भी सुना। ग्वालियर के सांसद श्री विवेक शेजवलकर ने चुनावी प्रवास के दौरान कार में सुना।  
भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा ने वार्ड क्रमांक 50 में जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को सुना गया इस अवसर पर उनके साथ वार्ड क्रमांक 50 के भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल सांखला, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, त्रिलोक राठौर, रितु जैन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा के संभागीय मीडिया सेन्टर एंबिएंस होटल में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज चतुर्वेदी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री पवनकुमार सेन एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री राजू सेंगर ने सुना।