हरिहर मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा की अर्पण
Jun 26 2022
ग्वालियर। पंजाबी समाज के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय रामदेव अरोरा के पुण्य स्मृति दिवस पर परिवार द्वारा हरिहर मंदिर में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम श्रीराधा माधव मंडल द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम में पधारे सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने स्वर्गीय रामदेव अरोरा के जीवन काल का व्याख्यान दिया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा समाज की दो अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रही अहम विभूतियों का जिसमें ग्वालियर स्टेशन पर की जा रही निशुल्क शीतल जल सेवा मैं पंजाबी परिषद के अध्यक्ष अशोक मारवाह व दूसरे सैकड़ों की जिंदगी बचाने में रक्तदान के क्षेत्र में पंजाबी सेवा समिति के मनोज जुनेजा का शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अरोड़ा परिवार द्वारा हरिहर मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण की झूला झूलने वाली प्रतिमा अर्पण की गई। कार्यक्रम में स्वामी समर्थ तीर्थ सहित कई साधु संतों एवं भारी संख्या में समाज की महिला पुरुष के साथ साथ अन्य प्रबुद्धजनों ने शिरकत कर रामदेव अरोड़ा को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर रामलीला हरिओम नागपाल, मोहनलाल अरोड़ा, जगदीश अरोरा, बलवंत मदान, ललित नागपाल, लाजपत नागपाल, विजय गुप्ता रवि बत्रा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उमेश अरोरा (कालू) एवं आभार प्रकट महेश अरोरा, राजू अरोड़ा, सोनू अरोरा द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









