आरो प्लांट संचालक पर 6 बदमाशों ने की फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद
Jun 24 2022
ग्वालियर। गाड़ी हटाने के विवाद के चलते बदमाश युवकों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश एक आरो प्लांट के मालिक को निशाना बनाते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर पथराव कर वहां से भाग निकले बदमाशों की फायरिंग करने की यह घटना प्लांट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहा जांच पड़ताल कर पुलिस ने बदमाश युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के पीतमपुर कॉलोनी में शक्ति आरो प्लांट के सामने गाड़ी रखने को लेकर प्लांट के संचालक अभिषेक कुशवाहा की गाड़ी हटाने को लेकर 17 जून को कुछ युवकों से विवाद हो गया था लेकिन युवक संचालक को धमकी देकर गया था कि उसे देख लेगा वही अब युवक अवैध हथियार लेकर अपने पांच अन्य साथियों के साथ प्लांट के बाहर पहुंच कर गाली गलौज कर विवाद करने लगा प्लांट के मालिक अभिषेक ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों युवकों ने हथियार निकाल कर एक के बाद एक तीन से चार फायर ठोक दिए साथी पथराव कर वहां से भाग निकले। वहीं फायरिंग की यह घटना प्लांट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी सूचना प्लांट के मालिक अभिषेक कुशवाह ने तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
सीएसपी मुनीश राजौरिया का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाश युवकों के लाभ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









