रीजनल टेक्निकल अपडेट पर दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
Jun 24 2022
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की मुख्यालय द्वारा ग्वालियर में लैड प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चलने बाला क्षेत्रीय तकनीकी विस्तार पर कार्यशाला शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया मुख्यालय की ओर से श्रीमती अमिता धानु वर्चुअल टॉक के माध्यम से जुड़ी और उन्होंने तकनीकी अपडेट कार्यशाला पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में संस्था के डॉ केके दीक्षित द्वारा सर्वप्रथम सभी अतिथियो का स्वागत किया एवं कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्यालय की ओर से डॉ शामला अनंत दूपते कंसल्टेंट हेडक्वार्टर मुंबई द्वारा सभी को इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले चैलेंजेस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की सभी समस्याओं को पावर प्रेजेंटेशन द्वारा समाधान किया। उषा राधाकृष्णन एमएंडई मैनेजर द्वारा सभी को डाटा पर विस्तारपूर्वक बताया गया।
ग्वालियर ब्रांच की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित ने गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट पर किस प्रकार कार्य कर रहे है इस पर चर्चा की। रीजनल तकनीकी कार्यशाला में अंतरास्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, आगरा, मुरहू, ग्वालियर ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अच्छेंद्र सिंह कुशवाह,, डॉ स्मारिका दूबे, डॉ नेहा आर्य, जीआर रमेश, पूजा शर्मा, आशीष सोनी, स्वाति तोमर, वर्षा, सोन आदि लोगो ने मुख्य भूमिका निभाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









