नगरीय निकाय चुनाव में सप्लाई होने , सूने घर में छुपा कर रखी 5 लाख की अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ी

Jun 24 2022

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनावों में खपाने के लिए एक घर में छिपकर रखी गई लाखों रुपये की बीयर और कई अंग्रेजी ब्रांडों की अवैध शराब को ग्वालियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बरामद किया है। बरामद की गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक को आरोपी बनाते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मकान मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि नगरीय निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब एक सूने मकान में छुपा कर रखी गई है। मुखबिर की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाटीपुर थाना पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर की निशानदेही पर गायत्री विहार में स्थित मकान नंबर 416 पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान मकान में बियर व अंग्रेजी शराब की करीब 61 पेटियां बरामद हुई है। जिसमें मैकडॉवेल नंबर वन की 280 बोतल, मैकडॉवेल नंबर वन की 480 अद्दी की बोतल, प्लैटिनम बियर के 288 केन, टूवर्ग बियर के 144 केन मिले है। जिनकी कीमत 5 लाख रुपए है।
जिस मकान में अवैध शराब मिली है। उसका आरोपी मालिक अभिषेक हरसाना है। और वह बामौर का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पता चला है कि आरोपी का एक और मकान गायत्री नगर में है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।