सूखा मौसम करने लगा बेचैन

Jun 23 2022

ग्वालियर। बीते तीन दिनों से आसमान से बारिश की एक बूंद भी धरती पर नहीं गिरी है। वहीं अंचल में मौसम शुष्क बने रहने के कारण सूरज की तपिश ने एक बार फिर गर्मी के तेवर दिखाना शुरु कर दिए हंै। गुरूवार सुबह से ही निकली चटख धूप दिन चढऩे के साथ ही गर्मी से परेशान करती दिखी। वहीं मौसम में आए बदलाव को देख लग रहा है कि मानसून जल्द ही अंचल में दस्तक देने को तैयार है। हालांकि बीते दो साल के दौरान अंचल में होने वाली प्री-मानसून बारिश ने लोगों को निराश किया है, यही कारण है कि मानसून से पूर्व होने वाली प्री-मानसून की बारिश भी गायब है।
गुरूवार सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो आसमान से बादल गायब रहने के कारण सुबह सात बजे ही सूरज देवता की तपिश ने गर्मी का अहसास कराना शुरु कर दिया। दिन चढऩे के साथ ही सुबह नौ बजे ही पारा 34 डिग्री के पार जा पहुंचा। घरों में घुसी उमस लोगों को गर्मी से पसीना-पसीना करती दिखी। यहीं नहीं मौसम में आ रहे बदलाव के चलते दिन के साथ अब रात का पारा भी बढऩे से अब रात में भी गर्मी के साथ उमस परेशान करने लगी है।
धूप के बीच दक्षिण पश्चिमी नम हवा के मेल से वातावरण में उमस बढऩा मुख्य वजह है। वहीं अरब सागर से अंचल में लगातार नमी का आना बना हुआ है। साथ ही कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण मौसम अंचल में ड्राय हो चुका है। सिस्टम के सक्रिय होने के बाद ही अंचल में मानूसन सक्रिय होने के लिए अभी चार से पांच दिन तक इंतजार करना होगा।