सोशल मीडिया और कंटेंट राइटिंग भी करियर के लिए एक विकल्प- अम्बर वर्मन

Jun 23 2022

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार सफरनामा में अतिथि वक्ता रूप में इंदौर से अम्बर वर्मन उपस्थित रहे।  युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया व कंटेंट राइटर भी करियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। जिसमें अगर छात्रों को सही मार्गदर्शन मिले तो बड़ी कम्पनियां अच्छे पैकेज पर नौकरियां ऑफर कर रही है। 
अम्बर वर्मन द्वारा लिखित सीरीज फालतू इंजीनियर यूट्यूब पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। वक्ता ने कहा कि आप अपने पैशन को पहचाने कि आपको कौन से काम को करने में ज्यादा खुशी होती है, फिर उसपर फोकस करके सही दिशा में बढ़ते जायें। लेकिन याद रहे समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि समय का सदपयोग करते हुए ही हमें आगे बढऩा है वेबिनार संचालन तान्या तोमर तथा आभार फांउडेशन अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव,आयुषी अग्रवाल, सुमित शर्मा, पवन बाथम, हेमंत तोमर, निवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।