होटल रमाया के संचालक और उसके नौकर ने नौकरी देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म,नौकर पकड़ा
Jun 23 2022
ग्वालियर। होटल रमाया के संचालक रामनिवास शर्मा ने अपने नौकर के साथ मिलकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला को नौकरी देने के बहाने भिंड से बुलाया, उसे अपने कार से सिटी सेंटर स्थित फ्लैट में ले गया। यहां दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला जैसे-तैसे यहां से निकली, फिर पुलिस को सूचना दी। गत देर रात इस मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस ने होटल रमाया के संचालक रामनिवास शर्मा और उसके नौकर पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। रात में पुलिस ने नौकर को पकड़ भी लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं रामनिवास की तलाश पुलिस कर रही है। उसके होटल भी पुलिस पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।
एएसपी मृगाखी डेका ने बताया कि भिंड की रहने वाली महिला को नौकरी की तलाश थी। उसका संपर्क ग्वालियर के रहने वाले एक युवक से हुआ। उसने उसे नौकरी देने के बहाने ग्वालियर बुलाया। बुधवार को वह ग्वालियर आई। यहां उसने होटल रमाया में नौकरी दिलाने की बात कही। इसी दौरान वह युवक महिला को लेकर बलवंत नगर पहुंचा। यहां फोन कर उसने होटल संचालक रामनिवास शर्मा को बुला लिया। रामनिवास अपनी कार से आया। कार में महिला को यह कहकर बैठाया कि वह उसका इंटरव्यू कार में ही ले लेगा। महिला विश्वास करते हुए कार में बैठ गई। इसके बाद वह उसे अपने नौकर अमित मिश्रा के बलवंत नगर स्थित फ्लैट पर ले गया। बलवंत नगर स्थित फ्लैट पर अमित मिश्रा पहले से ही मौजूद था। यहां उसे फ्लैट के अंदर ले गया। फिर महिला के साथ दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला चीखती रही, लेकिन उसे धमकाया और चुप करा दिया। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकाकर भगा दिया। पीडि़ता ने पुलिस से संपर्क किया। रात में यूनिवर्सिटी थाने में एफआइआर दर्ज हुई। एफआइआर होते ही आरोपियों की तलाश में पुलिस लग गई। नौकर को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया, उसने पूछताछ में रामनिवास के साथ मिलकर दुष्कर्म करना स्वीकार किया। वहीं रामनिवास की तलाश चल रही है। एएसपी डेका ने बताया कि सीएसपी यूनिवर्सिटी रत्नेश सिंह तोमर, टीआई संतोष मिश्रा और उनकी टीम को रामनिवास की तलाश में लगाया है।
नौकरी दिलाने के बहाने जिस दलाल ने महिला को भिंड से बुलाया था, उसे महिला ने फ्लैट पर पहुंचकर काल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह फ्लैट पर पहुंची तो उसे कुछ असहज लगा। उसने वापस जाने की बात कही और सीधे दलाल को काल किया। लेकिन रामनिवास ने फोन छीनने की कोशिश की। महिला ने उससे बात की, फिर फोन कट गया। दूसरी बार काल किया तो मोबाइल बंद हो गया। इसलिए पुलिस को आशंका है, इस मामले में उसकी भी भूमिका है। उसकी भी तलाश चल रही है।
रामनिवास शर्मा क्रेसर कारोबारी भी है। उसका बिलौआ, पारसेन, डरमन पाली में श्रीराम स्टोन के नाम से क्रेसर है। आंतरी में पाइप फैक्ट्री है। जबलपुर में भी खनन से जुड़ा कारोबार शुरू किया है। होटल रमाया थाटीपुर में है, जिसका मालिक रामनिवास ही है। वह कई रसूखदार लोगों से संपर्क होने की बात कहकर रौब झाड़ता है। वह पहले भी विवादों में रहा है।
एएसपी डेका ने बताया कि नौकर ने रामनिवास के साथ मिलकर दुष्कर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद उसकी तलाश में जगह-जगह रातभर दविश चलती रही। जल्द ही रामनिवास को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के घरों के विद्युतीकरण के लिए 78 करोड़ 94 लाख रुपये का अनुमोदन
गरिमा और भव्यता के साथ मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह
मध्यप्रदेश को मिल रही है नई सौगात
प्रकृति के प्रति आस्था ही हमें जीवन का सच्चा अर्थ सिखाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर दीं शुभकानाए
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहुआयामी होगा प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाजसेविका श्रद्धेय भगिनी निवेदिता का किया पुण्य स्मरण
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2025 गांधीनगर एवं केवडिया में मध्यप्रदेश पुलिस की भागीदारी
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ट्रांसमिशन कम्पनी के चयनित अधिकारियों को दिये नियुक्ति पत्र
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
रायसेन जिले में लगाए जाएंगे 78 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर
सरकारी स्कूलों के 6 लाख विद्यार्थियों का 29 अक्टूबर को होगा क्षमता-आधारित बेसलाइन आकलन
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









