टिकट ना मिलने से कांग्रेसी नेता राजू राय ने कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा, निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला लिया

Jun 22 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने के कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। वह अपनी पार्टी से बगावत करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। कोई नेता निर्दलीय खड़ा हो रहा है तो कोई नेता पार्टी से बगावत कर रहा है। वही ग्वालियर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव राजू राय ने भी कांग्रेस पार्टी से बुधवार को बगावत कर ली है। प्रदेश सचिव का कहना है सालों से कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा हूं। मेरा टिकट दो बार फाइनल होने के बावजूद भी काट दिया गया। इसलिए ऐसी पार्टी में काम करने से क्या फायदा। प्रदेश महासचिव राजू राय ने लेटर पैड पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसी बीच उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला भी किया है। दरअसल ग्वालियर में भी कांग्रेस की मुश्किलें ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।