विदाई के समय दूल्हे ने शराब पीकर किया हंगामा, दुल्हन के परिजनों ने विदा से किया इनकार
Jun 22 2022
ग्वालियर। शहर में शादी समारोह के दौरान एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने विदाई के समय शराब पीकर जमकर हंगामा किया, जिससे दुल्हन के परिजन भी हैरान रह गए। इसके चलते दूल्हा और दुल्हन के परिजनों में विवाद हो गया। हंगामे के कारण दूल्हे और दुल्हन के पक्ष ने विदा से इनकार कर दिया और थाने पहुंच गए। यहां पहुंचकर दूल्हे पक्ष के वरिष्ठजन बार-बार दुल्हन और उसके पक्ष को विदा कराने के लिए मनाते रहे हैं। करीब एक घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और थाने से चले गए।
जानकारी के अनुसार बुर्जग क्षेत्र में कल्लू आदिवासी की बेटी बबीता की शादी मसूदपुर में तय हुई थी। बारात आई और विवाह हो गया। दूल्हे रामनिवास ने विदा के समय शराब पी ली और हंगामा कर दिया। जिसके चलते दुल्हन के पक्ष ने विदा कराने से इनकार कर दिया।
दूल्हे के हंगामा करने के बाद दुल्हन के परिजन विदाई की रस्म करने से इनकार करने लगे। ऐसे में जब विवाद की स्थिति निर्मित हो गई तो दुल्हन और दूल्हा पक्ष थाने पहुंच गए। यहां बबीता और उसके परिजनो ने कहा कि दूल्हा पक्ष लिखित मे दें कि वह उसे परेशान नहीं करेंगे, तब दुल्हन की विदाई की जाएगी। काफी देर बाद दूल्हा पक्ष लिखित में देने के लिए तैयार हुआ, इसके बाद दोनों पक्ष थाने से गए और दुल्हन की विदाई के लिए समझौता हो गया।
इस मामले में थाना प्रभारी विनायक शुक्ला ने कहा कि शादी समारोह में दूल्हे की तरफ से शराब पीकर हंगामा कर दिया गया था, इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग थाने पहुंचे, जहां पर उन्हें समझाइश दी गई है। वहीं दूल्हे ने लिखित में आवेदन देकर राजीनामा कर लिया है, इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन वापस चले गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









