शहीद अमर चंद बाठिया को भाजपा, कांग्रेस, हिन्दू महासभा ने दी श्रद्धांजलि

Jun 22 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर एवं शहीद अमर चंद बाठिया स्मारक समिति द्वारा देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम मैं ग्वालियर में सर्राफा बाजार में ब्रिटिश शासकों द्वारा खुलेआम नीम के पेड़ पर फांसी पर 3 दिन तक लटके रहे सिंधिया राजवंश के खजांची शहीद अमर चंद बाठिया के 164 वां बलिदान दिवस पर 22 जून को प्रात: 9 बजे शहीद अमर चंद बाठिया के प्रतिमा स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हिन्दू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें सभी सांसद विवेक शेजवलकर, कैलाश नारायण शर्मा, रामबाबू सेन, हरिदास अग्रवाल, मनोज बाठिया, हरीश मेवाफरोश, अशोक बांदिल, बृजेंद्र सिंह जादौन लालजी, शम्मी शर्मा, शिखा शर्मा, राकेश पाल, हेमंत  शर्मा, लोकेश शर्मा, मोहन सिंह बघेले, पवन माहौर, आनंद माहौर राहुल गुप्ता, योगेश मंडेलिया, अर्चना सिंह चौहान, ऊषा -हरिदास अग्रवाल, रिंकी मनोज जाटव सहित सभीराजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक,व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दो मिनिट का मौन रखकर अर्पित की।