योग करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है-सिंधिया
Jun 21 2022
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह शहर में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन प्रमुख कार्यक्रम ग्वालियर किले पर आयोजित हुआ। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी योग किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय दिवस पर देश भर में 75 जगहों पर यह कार्यक्रम भव्य रूप में मनाया जा रहा है। योग मानवता के लिए है। योग से सभी निरोग रहते हैं। इस दौरान योगाचार्यों ने योग के महत्व के बारे में भी बताया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर के एतिहासिक दुर्ग पर योगासन कर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर सहित पूरे देश को सकारात्मक ऊर्जा का संकेत दिया है।
योग के बाद उन्होंने कहा कि आज योग पूरे विश्व में भारत की पहचान बन चुका है। 8 साल पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून को अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। इसके बाद लगातार योग दिवस हम मनाते आ रहे हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योग सत्यम-शिवम-सुंदरम का संगम है। ये त्रिवेदी का संगम है।
ग्वालियर के एतिहासिक और खूबसूरत किले पर केन्द्रीय मंत्री ने योग किया। योग का योगासन करते समय वहां सैकड़ों स्कूल छात्र मौजूद थे। जिनको देखकर सिंधिया ने कहा कि आज से 8 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला विश्व स्तर पर हुआ। आज हमारा योग दुनिया में भारत के गौरव को और बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत से शुरू होकर अमेरिका यूरोप से लेकर आज पूरे विश्व ने गार्डियन रिंग बनी है जो इतिहास में पहली बार हुआ है।
सिंधिया ने कहा कि योग सत्यम शिवम् सुंदरम का संगम है। त्रिवेणी का संगम है। योग से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है हम शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ होते हैं। स्वस्थ मस्तिष्क शरीर स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है। भारत ने योग की शक्ति को दुनिया के सामने साबित किया है।
ग्वालियर के किले पर योग के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद विवेक शेजवलकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा सहित अन्य कई भाजपा नेता स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सहित करीब 2 हजार लोग शामिल हुए।
मंगलवार को एक साथ देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर योग का अभ्यास किया गया। इस बार की थीम मानवता के लिए योग तय की गई है। योग क्रियाएं शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअली संबोधन हुआ, जिसका प्रसारण तय समय पर ग्वालियर में भी किया गया। शहर में मुख्य कार्यक्रम ग्वालियर किला स्थित तेली का मंदिर और सिंधिया स्कूल में हुआ। यहां शक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा, एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सदस्य सुबह छह बजकर 30 मिनट से सात बजकर 30 मिनट तक योगाभ्यास किया।
योगाचार्यों के मुताबिक योग..! दो अक्षरों का यह वाक्य असाध्य से असाध्य बीमारियों को हराने की ताकत रखता है। जिन बीमारियों का उपचार मेडिकल साइंस नहीं खोज पाया, उनका उपचार योग ने दिया। इसके फायदे कोरोना की दूसरी लहर में सामने आए। दम तोड़ती सांसों में जान योग ने ही फूंकीं थी। व्यक्तिगत रूप से तो कोई किसी से मिल नहीं पा रहा था, लेकिन विशेषज्ञों ने इंटरनेट मीडिया से लोगों को योग कराया और संक्रमण से लडऩे लायक बनाया। योग विशेषज्ञ गौरव जैन का कहना है अब बीमारियां घातक हो चुकी हैं। छोटी से छोटी बीमारी पर लाख-डेढ़ लाख खत्म होना सामान्य सी बात हो गई है। यह राशि एक बार मध्यम वर्ग का इंसान तो चुका देगा, मगर निम्न वर्ग का व्यक्ति शायद बिल हाथ में आने के बाद अपनी किस्मत को कोसेगा। इस स्थिति से निपटने का सिर्फ योग ही उपाय है। खास बात तो यह योग क्रियाओं को कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। कुछ क्रियाएं तो ऐसी हैं, जिन्हें कार्य स्थल पर चलते-फिरते या बैठे-बैठे पूरा किया जा सकता है। बहरहाल, हम योग और उसके फायदों के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन शहरवासियों को जागरूक करने कई स्थानों पर योगाभ्यास किया जाएगा।
नियमित योग के बताए फायद
भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा एवं भारतीय योग संस्थान द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शाला का आयोजन किया गया। इसमे पेट एवं पैर से सबंधित समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। शाखा अध्यक्ष डॉ निधि गर्ग ने नियमित योग के फायदे बताये गए। इसमे सभी शाखा बहनो एवं आसपास के रहवासियो ने हिस्सा लिया।
वृद्ध माता-पिता को कराया योग
माधव बल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में विष योग के दिवस पर वृद्ध माता-पिता ओं को कराया गया योग योग आयुर्वेदिक डॉटर मोनिका शर्मा द्वारा करवाया गया साथ में उनके सहयोगी जितेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। योग में सबसे पहले योग प्रार्थना स्वर चालान क्रियाएं ताड़ासन वृक्षासन त्रिकोणासन चक्रासन भद्रासन वक्रासन सेतुबंध आसन शशांक आसन प्राणायाम ब्राह्मी कपाल भारती और ध्यान करवाया गया इस अवसर पर आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव अधीक्षक श्रीमती सीमा सक्सेना, सलोनी सलोनी एवं सभी वृद्ध माता-पिता ने मिलकर सभी योगासन किए वैसे तो रोजाना योग प्रशिक्षक द्वारा आश्रम में वृद्ध माता-पिता को योग करवाया जाता है
महिलाओं ने भी किया योग
विश्व योगा दिवस पर महिलाओं ने भी योग आसन किया। निरोगी काया रखना है तो योगा आसन को भी अपनाना है। डॉ मिथिलेश बघेल ने संदेश दिया कुछ पल अपने लिए भी जीना है और योग आसन भी करना है। अगर हम निरंतर योगा करेंगे तो बहुत सारी बीमारियां हमें नहीं होंगी स्वस्थ रहने का एक ही उपाय है योगा करते रहिए जीवन को बनाते रहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









