पुलिस ने अवैध पिस्टल जिंदा कारतूसों के साथ स्कार्पियो चालक को दबोचा
Jun 20 2022
ग्वालियर। एक ओर पंचायतों और नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के द्वारा पूरे जिले के अंदर लाइसेंसी हथियारों को निलंबित कर दिया है। मगर पंचायतों और नगरीय निकाय चुनाव में अब लोग अवैध हथियार लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं जिससे कि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के समर्थन में ला सकें ऐसा ही एक मामला पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला जहां जिला पंचायत वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी के समर्थन में एक स्कार्पियो चालक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ क्षेत्र में निकला था। पिछोर थाना प्रभारी केडी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली स्कार्पियो चालक अवैध हथियार लेकर इस क्षेत्र से गुजरने वाला है थाना प्रभारी केडी सिंह पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए हुए स्थान पर एंबुश किया और रात्रि 1:30 पर स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया और स्कॉर्पियो और अवैध हथियार जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी केडी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गत रात्रि एक स्कार्पियो चालक अवैध हथियार लेकर मतदाताओं के बीच अपने प्रत्याशी के समर्थन में क्षेत्र से निकलने वाला है थाना प्रभारी ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर तत्काल सघन चेकिंग शुरू कर दी और घोघा तिराहे पर लगी पुलिस चेकिंग को एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 07 सीसी 4914 आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रोका और वाहन चला रहे चालक की तलाशी ली तो चालक के पास से एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उक्त पिस्टल का लाइसेंस मांगा जो चालक नहीं बता सका पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन और पिस्टल 4 जिंदा कारतूस जप्त कर लिये पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र सीताराम परिहार 31 वर्ष निवासी आदर्श नगर गोवर्धन कॉलोनी ग्वालियर बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









