पंजाबी, सिंधी व जैन समाज ने वार्ड 44 से रेणु मनोज भार्गव वार्ड 34 से अमित सूरी को सर्मथन दिया

Jun 19 2022

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो नगर निगम चुनाव में पंजाबी सिंधी जैन समाज की अवेलना करते हुए 66 वार्डों में एक भी प्रत्याशी नहीं बनाया उसको देखते हुए हनुमान नगर में समाज की एक वृद्ध बैठक रखी गई। जिसमें मंच पर मुख्य अतिथि के तौर पर मोहनलाल अरोरा, सुभाष अरोरा रवि गर्ग, राम बाई पाल वार्ड 44 से प्रत्याशी रेणु मनोज भार्गव वार्ड 34 से प्रत्याशी अमित सूरी उपस्थित थे। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि इन दोनों प्रत्याशियों का समाजों द्वारा तन मन धन से सहयोग किया जाएगा। एवं इनको विजय दिलाने का संकल्प लिया गया। बैठक मैं ओमप्रकाश अरोरा, विकास पाहवा सहित वार्ड 44 के  युवा, महिला, एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित हुए।आभार बलदेव खुराना जी द्वारा किया गया।