रविवार को मप्र राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा परीक्षा हुई

Jun 19 2022

ग्वालियर। एमपी पीएससी की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 रविवार को आयोजित की गई। शहर के कई केंद्रों पर अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। पहली पाली के लिए अभ्यर्थी सुबह 8.30 बजे से परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। सभी केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक परीक्षार्थी मास्क पहनकर शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पूरी तरह से जांच कर उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर हुआ। वहीं दूसरी पाली 2.15 बजे से शुरू होगी, जो शाम 4.15 बजे तक चली। दूसरी पाली में सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर हुआ।
बता दें, कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य सेवा 2021 की मुख्य परीक्षा 24 से 29 नवंबर और राज्य वन सेवा 2021 की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।