बाल संस्कार शिविर में बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर आइटम बनाए

Jun 19 2022

ग्वालियर। भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा के बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन रविवार को भारत विकास परिषद समर्पण शाखा में लता गुप्ता व मोनिका कपूर के द्वारा बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट बोर्ड पर पेन स्टैंड, कलर पेंटिंग, मटका सजाओ, बॉटल पेंटिंग आदि कराई। जिसमें हेमन्या, काव्या, गौरी, सुमित, अंकित, आस्था, आराध्या आदि कई बच्चों ने भाग लिया एवं बहुत सुन्दर-सुन्दर आइटम बनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष श्रीमती विम्मी सचदेवा द्वारा स्वागत भाषण से किया गया। कार्यक्रम में संजय धवन, विम्मी सचदेवा, मधु धीमान, मधु धवन, शशि अग्रवाल,  महेश धीमान, भूपेन्द्र शर्मा, गिरीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रदीप लक्षणे, गुलाब प्रजापति, नरेंद्र शिवहरे, मोनिका शिवहरे, अनीता कपूर, अरुणा गुप्ता एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। यह बाल संस्कार शिविर 21 जून तक चलेगा, तथा इसमें प्रतिदिन एक नई कला बच्चों को सिखाई जाएगी। शिविर के समापन पर प्रतिदिन भाग लेने वाले बच्चों में जो विजेता होगा उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा।