आदित्यपुरम फेज-2 के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान
Jun 19 2022
ग्वालियर। अब समस्या का निराकरण न कर नई टंकी बनाने का सपना दिखा रहे, दो साल से अफसरों की दहलीज पर पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट के लिए चक्कर काटकर थक चुके शहरवासी नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार पर उतर आए हैं। एक दिन पहले दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। अब आदित्यपुरम फेज-2 के लोगों के तेवर गरम है। उन्होंने तो चुनाव बहिष्कार का संदेश देने के लिए ई-रिक्शा निकालकर एलाउंस करना शुरू कर दिया है। यहां पर तीन हजार से ज्यादा आवास हैं। पानी की सबसे ज्यादा समस्या ग्वालियर पूर्व के क्षेत्र मुरार, थाटीपुर, आदित्यपुरम और दीनदयाल नगर में ज्यादा है। यहां के लोगों का कहना है कि पीएचई के जिम्मेदार पानी के काम में नहीं निगम के दूसरे कामों में रूचि ज्यादा ले रहे हैं।
आदित्यपुरम फेज-2 की जनकल्याण विकास समिति के अध्यक्ष पवन पचौरी, स्थानीय रहवासी रमेश तोमर, सुशांत भदौरिया, युवराज परिहार, वासुदेव सिंह बघेल का कहना है कि अमृत प्रोजेक्ट में लाइन को डाले दो साल बीत गए। उसमें एक बूंद पानी नहीं आता है। गर्मी में बोरिंग सूख जाते हैं। पीएचई के जिम्मेदार अफसर सुनने को तैयार नहीं है। अब समस्या का निराकरण न कर नई टंकी बनाने का सपना दिखा रहे हैं। सड़क भी लंबे समय से खराब पड़ी है। इसलिए चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









