सैर को निकले लोग सड़क पर अज्ञात अधेड़ की लाश देखकर चौंके
Jun 18 2022
ग्वालियर। सुबह-सुबह जब बहोड़ापुर इलाके के लोग टहलने निकले तो उन्हें सड़क पर एक अधेड़ की लाश मिली। थाडी देर में यह खबर इलाके में फैल गई। किसी ने कहा कि उसके पैर बंधे हुए थे तो कोई कुछ बोला। कुल मिलाकर कॉलोनी में दहशत फैल गई कि आखिर मौत की वजह कया है। उधर पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है संभवत: अटैक से मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
शनिवार तडक़े करीब 4 बजे लोग जब अपने अपने घर से टहलने के लिए निकले तो विनय नगर बिजली घर के पास सड़क पर एक लाश पड़ी दिखी। लोगों ने नजदीक से जाकर देखा तो पहचान में नहीं आया। धीरे-धीरे वहां भीड़ जुट गई। तभी किसी ने पुलिस को खबर कर दी।
कुछ देर बाद ही बहोड़ापुर थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि करीब 40 से 45 साल के अधेड का शव है। पुलिस ने लोगों से पूछा लेकिन किसी ने उसे पहचाना नहीं।
पुलिस ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस अब यह पता कर रही है कि मृतक कोन है और यहां कैसे पहुंचा। लेकिन संभावना यह जता रही है कि दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई है।
लाश मिलने के बाद उसकी पहचान न होने पर पुलिस ने जिले के सभी थानों मे मृतक का हुलिया बताकर सूचित कर दिया है। हो सकता है कि परिजनों ने कही गुमशुदगी कराई हो। फिलहाल पुलिस पहचान का प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









