बापू भक्तों ने वीरांगना की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शरबत वितरण किया
Jun 18 2022
ग्वालियर। वीरांगना पर्व पर संत आशारा बापू भक्तों ने समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ऋषिप्रसाद ग्रंथ के साथ शरबत वितरण किया। संत आशाराम बापू आश्रम द्वारा विगत महीने से चलाए जा रहे शर्बत सेवा अभियान के क्रम में शनिवार को आशाराम बापू आश्रम पदाधिकारियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर समाधि स्थल पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर ऋषि प्रसाद ग्रंथ के साथ शरबत वितरण किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
शरबत सेवा का शुभारंभ ब्रजेंद्र सिंह जादौन पूर्व सभापति नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया गया। शरबत वितरण को वीरांगना पर्व पर पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता जय भान सिंह पवैया, सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा समेत गणमान्य पत्रकारों द्वारा खूब सराहा गया। ऋषि प्रसाद ग्रंथ एवम शरबत वितरण सेवा में उत्साही सेवादारों द्वारा हजारों प्यासे राहगीरों को बुला-बुला कर पिला रहे थे। शरबत पीकर ऋषि प्रसाद ग्रंथ का निशुल्क उपहार पाकर वृद्धजन आश्रम पदाधिकारियों कोआशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









