वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शहरवासियों ने किया नमन

Jun 18 2022

ग्वालियर। बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी.. मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग कर देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शनिवार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई की नायिका झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस हर साल 18 जून को मनाया जाता है। रानी लक्ष्मीबाई वर्ष 1858 में ग्वालियर में अंग्रेजों से युद्ध करते हुए बलिदान हो गई थीं। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार 18 जून को वीरंगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर प्रात: 9 बजे वीरंगना की समाधि स्थल कंाग्रेस नमन किया। वहीं भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा ने वीरंगना लक्ष्मीबाई को नमन करते हुये पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद्यप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक घन्श्याम पिरौनिया, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा पूर्व महपौर समीक्षा गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वाधीनता संग्राम मे वीरांगना लक्षमी बाई की पार्थिव देह की रक्षा करते हुये बलिदान हुये सिद्धपीठ श्री गंगा दासजी की बड़ी शाला के 745 संत शहीदों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। संत शहीद स्मारक समिति के संयोजक राम बाबू कटारे ने बताया कि शनिवार18 जून को सुबह 9 बजे से गंगा दासजी की बड़ी शाला में संत शहीद स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें दैश के विभिन्न भागों से संत महंत, पीठाधीश्वर आदि भाग लिया।