पर्चा भरने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने प्रत्याशियों की उमड़ी भीड

Jun 18 2022

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कांगे्रस सहित अन्य दलों के प्रत्याशी शनिवार 18 जून को पर्चा भरने के अंतिम दिन कलेट्रेट में जा पहुंचे। आधा सैकड़ा से अधिक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने जा पहुंचे कलेट्रेट में उमड़ी भीड़ का नजारा देखने को मिला। आपका बतादें कि प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कांगे्रस पार्षद प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार देर रात आने के बाद आज दोनों राजनीतिक दलों की प्रत्याशियों के साथ आप पार्टी महापौर एवं पार्षद निर्दलिय प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने जा पहुंचे।
कलेट्रेट में उमडऩे वाली भीड़ को लेकर प्रशासन ने पहले ही पूरी तैयारियां कर रखी थी। एक वार्ड से दो-दो तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शनिवार को नामंकन दाखिल किये जाने का अंतिम दिन होने के चलते 66 वार्डों के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी पार्टी एवं पदाधिकारियों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।