कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रही रूचि गुप्ता आप से होंगी महापौर प्रत्याशी
Jun 17 2022
ग्वालियर। कांग्रेस की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी रूचि गुप्ता ने कांग्रेस से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर रूचि ने आप की झाडू हाथों में थाम ली है। अब वह आप (आदम आदमी पार्टी) की ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी होंगी। काफी समय से रूचि कांग्रेस में महापौर प्रत्याशी बनने के लिए प्रयास कर रही थीं। लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा से उनकी बन नहीं रही थी। आखिरकार बार-बार अपनी अवहेलना होने पर उन्होंने कांग्रेस को छोडऩे का मन बना लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के पार्टी से इस तरह चुनाव के बीच में कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को झटका है। कुछ समय से वह लगातार बैठकों से भी नदारद थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









